हिमाचल Weather: हिमाचल में आज रात से फिर बिगड़ेगा मौसम, 27 को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद रविवार को तीसरे दिन भी हालात नहीं सुधरे। सड़कें बंद होने से हजारों पर्यटक अलग-अलग जगह फंसे रहे। मनाली-लेह, आनी-कुल्लू और शिमला-रामपुर एनएच सहित 832 सड़कें ठप रहीं। प्रदेश में करीब 1,942 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में अभी भी ब्लैकआउट है। पानी की 245 योजनाएं हांफ गई हैं। रोहतांग दर्रा सहित लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर रविवार को हिमपात हुआ। सोमवार को कुल्लू में 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर कम खतरे के स्तर वाले हिमस्खलन की संभावना जताई गई।

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार रात से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। 27 जनवरी को चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। 31 जनवरी को मौसम फिर से करवट लेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में 26 जनवरी की रात से 28 जनवरी की सुबह तक भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी के आसार है। शिमला और जिला कांगड़ा में रविवार को दिनभर धूप खिली रही, वहीं शीतलहर का भी प्रकोप जारी रहा। रविवार को कई स्थानों पर पर्यटक बर्फ में फंसे अपने वाहनों को नहीं निकाल सके। शिमला से किन्नौर का संपर्क कटा रहा। कुफरी केवल फोर बाई फोर गाड़ियों के लिए खुल पाया।

 

रविवार को पूरा दिन नारकंडा बंद रहा। शिमला से किन्नौर जिला का संपर्क कट गया है। मनाली-केलांग सड़क फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई। रविवार को सिस्सू से पर्यटकों को निकालने का क्रम चला रहा। भरमौर में लापता युवक और किशोर की तलाश के लिए सेना के हेलिकाप्टर और एसडीआरफ टीमें पहुंच गईं। अभी तक उन युवाओं का सुराग नहीं मिल पाया है। बीआरओ ने अटल टनल रोहतांग से होकर मनाली-केलांग मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सिंगल लेन में बहाल कर दिया। मनाली-केलांग सड़क बहाल होने के बाद केलांग, जिस्पा, सिस्सू, गोंधला में फंसे 200 से अधिक पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया। मंडी जिले में 500 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। 102 सड़कों पर अभी भी यातायात प्रभावित हैं। चंबा जिले में 78 सड़कें बंद हैं। 240 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांव में बिजली संकट रहा।

और पढ़े  Weather हिमाचल- हिमाचल में 12 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री से कम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

पांच जिलों में तापमान शून्य से नीचे
प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी रहा। पांच जिलों में तापमान शून्य से नीचे रहा। नारकंडा में -1.1, सराहन में -0.3, किन्नौर में कल्पा का -4.0, रिकांगपिओ का -0.7, लाहौल–स्पीति में कुकुमसेरी का -7.9, ताबो का -10.0, कुल्लू में मनाली का -1.1 और कांगड़ा में धर्मशाला का -0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पर्यटन स्थल पैक पर जाम ने बढ़ाई परेशानी
ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। शिमला, कुल्लू-मनाली, चायल, कसौली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए हिमाचल आए सैलानी रविवार को अपनी गाड़ियों में कैद होकर रह गए। लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सैलानियों को सड़क किनारे बर्फ में ही तस्वीरें लेनी पड़ी। राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर 4 से 6 घंटे सैलानियों और स्थानीय लोगों को जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।

उधर, प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही जारी रहने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बाद एकाएक भारी संख्या में सैलानी पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं। वीकेंड के साथ 26 जनवरी की छुट्टी के चलते रविवार को अधिक संख्या में पर्यटक वाहन पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- हिमाचल के हालात बिगड़े, डीए करना होगा फ्रीज, एरियर देने की स्थिति नहीं, ओपीएस पर हो पुनर्विचार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट में राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के बाद हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति और गड़बड़ा गई है। राज्य सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों को…


    Spread the love

    Himachal: बिलासपुर में 19 साल के और सोलन में 29 साल के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveतलाई के कलोल क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरव (19) गांव और डाकघर कच्छेहरा,…


    Spread the love