सड़क हादसा: पंतगांव के पास सड़क पर पलटी नोएडा के यात्रियों की कार, मची चाीख पुकार

Spread the love

 

षिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंतगांव के पास नोएडा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार के पलटते ही चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के लोग सुरक्षित हैं।

 

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, नोएडा निवासी अनुभव प्रसाद डिमरी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्रीकोट गंगानली, श्रीनगर की ओर आ रहे थे। पंतगांव के पास ड्राइवर अनुभव को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय लंबी यात्रा करने से बचें, खासकर थकान या नींद आने की स्थिति में। थानाध्यक्ष रावत ने कहा ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए यात्रा के दौरान ब्रेक लेना और सतर्क रहना जरूरी है।

बता दें कि है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हाल के दिनों में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें वाहनों के नदी में गिरने, आग लगने और टक्कर की घटनाएं शामिल हैं । इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को लेकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग के प्रिया बैंड बना हादसों का ब्लैक स्पॉट,RTO ने किया निरीक्षण
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love