जडेजा की तारीफ करते हुए फिसली रिवाबा की जुबान, भारतीय खिलाड़ियों पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा की जुबान फिसल गई और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित बयान दे डाला। रिवाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रिवाबा भारतीय खिलाड़ियों पर आरोप लगाते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरत में हैं।

 

रिवाबा ने नहीं लिया किसी का नाम
रिवाबा एक कार्यक्रम में भाषण दे रही थी इस दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा की सराहना की। जडेजा की तारीफ करते वक्त रिवाबा की जुबान फिसल गई और वह अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित बयान दे बैठीं। वीडियो में रिवाबा ने कहा, मेरे पति को लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे अनेकों देशों में खेलने के लिए जाना होता है फिर भी आज तक उन्होंने कभी व्यसन (नशा) नहीं किया क्योंकि वह अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

 

रिवाबा ने आगे दावा करते हुए कहा कि भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी विदेशी दौरों पर गलत काम करते हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से विवाद खड़ा हो गया है। रिवाबा ने कहा कि जडेजा पर कोई रोक नहीं है और वह भी आराम से ऐसा कर सकते हैं, लेकिन जडेजा ऐसा नहीं करते हुए क्योंकि वह अपनी जिम्मेदारी और नैतिकता को प्राथमिकता देते हैं।

 

जामनगर उत्तर से विधायक हैं रिवाबा
रिवाबा जामनगर उत्तर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक हैं। उन्हें इस साल अक्तूबर में गुजरात में नए मंत्रिपरिषद में जगह मिली थी। रिवाबा पहली बार विधायक बनी थीं और उन्होंने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार में मंत्री बनाया गया।

आईपीएल में अब राजस्थान के लिए खेलेंगे जडेजा
आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। पिछले सीजन तक वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मिनी नीलामी से पहले राजस्थान के साथ ट्रेड कर लिया है। संजू सैमसन के बदले राजस्थान को जडेजा और सैम करन मिले। जडेजा ने 2008 में राजस्थान की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। अब वह एक बार फिर टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।
और पढ़े  ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…