बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत गुरुवार रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। चिकित्सा बोर्ड के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट शहाबुद्दीन तलुकदार के अनुसार, ‘उनको (खालिदा जिया) सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई थी, ऑक्सीजन का स्तर गिर रहा था और शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ गया था।’

 

हालत में सुधार न होने पर खालिदा जिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
बयान में कहा गया कि 80 वर्षीय खालिदा जिया को पहले नेजल कैनुला और BiPAP सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन हलात सुधार न होने के कारण उनके फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को आराम देने के लिए खालिदा जिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व पीएम के व्यक्तिगत चिकित्सक और बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य एजेडएम जाहिद हुसैन मीडिया को समय-समय पर उनकी हालत की जानकारी देते रहे हैं, लेकिन पहली बार चिकित्सा बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी गई है।

 

इलाज के लिए लंदन ले जाने की है योजना
गंभीर रूप से बीमार बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को चिकित्सा उपचार के लिए लंदन ले जाने की योजना है। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी खालिदा की पहले एयर एंबुलेंस से शुक्रवार सुबह रवाना होने की उम्मीद थी। लेकिन बाद में बीएनपी ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण विमान की आगमन में देरी हुई। साथ ही लंबी दूरी के लिए अभी भी खालिदा जिया को अस्वस्थ बताया जा रहा है। एयर एंबुलेंस कतर के अमीर की ओर से उपलब्ध कराई गई है। डॉ. एजएम जाहिद हुसैन ने शनिवार को पत्रकारों को बताया था कि खालिदा जिया की लंदन यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

और पढ़े  PM मोदी की तीन घंटे की क्लास: राज्यमंत्रियों पर सवालों की बौछार, पूछा- विकसित भारत के लिए खुद क्या किया?
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…