ऋषिकेश: दिल्ली से घूमने आए 2 दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा, नीम बीच के पास हुआ हादसा, तलाश जारी

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में नीम बीच के पास एक युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा (20) अपने दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ गहरे पानी में चला गया और नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। इसके बाद वह लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। टीम ने डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से नदी में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण सौरभ का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

और पढ़े  ऋषिकेश: दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा, नीम बीच के पास हुआ हादसा
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…