ऋषिकेश – रेलिंग लगाने के दौरान हुआ धमाका, हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा मजदूर, एम्स में किया गया भर्ती

Spread the love

 

रायवाला में एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग लगा रहा मजदूर बिजली की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। मजूदर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। रायवाला में मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग का काम चल रहा था।

 

इस दौरान मकान के पास से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन पर स्टील की रॉड छू गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ मजदूर मौके पर गिर गया। करंट लगने मजदूर बुरी तरही से झुलुस गया। तेज धमाका होने के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों बाहर निकल पड़े। स्थानीय लोगाें की मदद से ठेकेदार ने मजदूर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। मजदूर की पहचान मुर्गी फार्म रायवाला निवासी जावेद के रूप में हुई है। मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

रायवाला के मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में रेलिंग निर्माण के दौरान मजदूर पर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने की सूचना नहीं है। बुधवार को अधीनस्थों को मौके पर भेजकर जांच की जाएगी। लोगाें को सुरक्षा बरतने के लिए कहा जाएगा। – राजीव कुमार, उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम, रायवाला


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड पुलिस विभाग- तबादले ही तबादले: एसएसपी देहरादून अजय सिंह को हटाया, प्रमेंद्र डोबाल को जिम्मेदारी, देखें..
  • Related Posts

    केदारनाथ धाम – धाम के रावल का उत्तराधिकारी घोषित करने पर उठे सवाल, BKTC को अभी तक नहीं मिला त्यागपत्र

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग के महाराष्ट्र के नांदेड़ में अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग को उत्तराधिकारी घोषित करने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। भीमाशंकर…


    Spread the love

    2026 महाशिवरात्रि- आज तय हुई तिथि, 22 अप्रैल को इस समय खुलेंगे केदार मंदिर के कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम के कपाटइस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग…


    Spread the love