ऋषिकेश – रेलिंग लगाने के दौरान हुआ धमाका, हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा मजदूर, एम्स में किया गया भर्ती

Spread the love

 

रायवाला में एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग लगा रहा मजदूर बिजली की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। मजूदर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। रायवाला में मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग का काम चल रहा था।

 

इस दौरान मकान के पास से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन पर स्टील की रॉड छू गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ मजदूर मौके पर गिर गया। करंट लगने मजदूर बुरी तरही से झुलुस गया। तेज धमाका होने के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों बाहर निकल पड़े। स्थानीय लोगाें की मदद से ठेकेदार ने मजदूर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। मजदूर की पहचान मुर्गी फार्म रायवाला निवासी जावेद के रूप में हुई है। मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

रायवाला के मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में रेलिंग निर्माण के दौरान मजदूर पर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने की सूचना नहीं है। बुधवार को अधीनस्थों को मौके पर भेजकर जांच की जाएगी। लोगाें को सुरक्षा बरतने के लिए कहा जाएगा। – राजीव कुमार, उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम, रायवाला


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ, महाभिषेक के बाद जयकारों के साथ निकली डोली यात्रा
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love