रुद्रप्रयाग- केदारनाथ पैदल मार्ग पर टूटा थारू ग्लेशियर, यहां यात्रा तैयारियों में लगे थे मजदूर और कर्मचारी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक थारू ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान यहां यात्रा तैयारियों में मजदूर और कर्मचारी लगे थे। ग्लेशियर टूटने से यहां आवाजाही में चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि अभी तक जानहानि की कोई सूचना नहीं है। थारू ग्लेशियर टूटने से मार्ग फिलहाल बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर बर्फ के ऊपर से होकर किसी तरह आवागमन किया जा रहा है, जिससे जोखिम भी बना हुआ है।

डीडीएमए के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं और शीघ्र ही पैदल मार्ग को खोल दिया जाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली, 2 को हिरासत में लिया
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…