ऋषिकेश: जिला प्रशासन ने भारत साधु समाज की 34 दुकानों पर चलाया बुलडोजर, पुलिस-पीएसी तैनात

 

भारत साधु समाज की 34 दुकानों को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी को भी तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

बताया जा रहा है कि इन दुकानों को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। भारत साधु समाज ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों ही अदालतों से उन्हें राहत नहीं मिली। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके पर शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़े  देहरादून- देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…