ऋषिकेश एम्स- आज से शुरू होगी बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा,प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

एम्स की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की थी।

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी व अन्य कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय सांसद भी एम्स में मौजूद रहेंगे।

 

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उक्त सेवा केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी। हर महीने कम से कम 30 उड़ाने आवश्यक हैं।

और पढ़े  लकड़ी तस्करों की बेखौफी: छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, दरोगा जख्मी, आरोपी फरार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…