Rishikesh: बिजली के पोल में लगी आग,मची अफरा-तफरी, तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत

ऋषिकेश के वार्ड नंबर 10 स्थित सदानंद मार्ग पर बिजली के एक पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पोल पर बिजली और केबल तारों का भारी जंजाल बना हुआ था, जिससे शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली पोलों पर फैले तारों के जंजाल को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

और पढ़े  भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…