हल्द्वानी: एचआईवी संक्रमित युवक नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

 

हल्द्वानी में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ 24 साल के एचआईवी संक्रमित युवक को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाने के एसआई जगवीर सिंह सात मई को पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे, तभी इंदिरानगर में खनन गेट के पास मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख सकपका गया और उसने अपने हाथ में रखी पॉलीथीन पास ही झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने पॉलीथीन की तलाशी ली तो उसमें नशे के इंजेक्शन मिले। पूछताछ में युवक ने खुद को बनभूलपुरा क्षेत्र का निवासी बताते हुए कहा कि वह एचआईवी रोग से पीड़ित है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि इंजेक्शन के साथ पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

 

और पढ़े  रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…