ऋषभ पंत-खुलासा: एनएचएआई के अधिकारी ने किया खुलासा, मुख्यमंत्री धामी के बयान पर खड़े हो गए सवाल।

ऋषभ पंत-खुलासा: एनएचएआई के अधिकारी ने किया खुलासा, मुख्यमंत्री धामी के बयान पर खड़े हो गए सवाल।

NHAI भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि जिस सड़क पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार करीब-करीब घातक दुर्घटना का शिकार हुई, वहां कोई गड्ढा नहीं था।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के एक अस्पताल में क्रिकेटर से मिलने के बाद कहा था कि पंत ने उन्हें बताया कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह राजमार्ग पर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, एनएचएआई रुड़की डिवीजन के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाईं ने बताया, “जिस जगह दुर्घटना हुई, उस सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था। जिस सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह राजमार्ग से सटी एक नहर (रजवाहा) के कारण थोड़ी संकरी है। इस नहर का सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।”

गुसाईं ने इस बात से भी इनकार किया कि दुर्घटनास्थल की मरम्मत एनएचएआई द्वारा की गई है और “गड्ढों” को ठीक कर दिया गया है। हालांकि राजमार्ग के एक हिस्से को कथित तौर पर ठीक करने वाले मजदूरों की कुछ तस्वीरें रविवार देर शाम वायरल हुईं।

धामी ने मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा था कि क्रिकेटर गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठे थे।

अस्पताल में क्रिकेटर से मिलने के बाद धामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने (पंत) कहा कि गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में कार सड़क पर पलट गई।’

और पढ़े  हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

शनिवार को पंत से मुलाकात करने वाले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने भी कीपर-बल्लेबाज के हवाले से कहा था कि शुक्रवार तड़के जब वह एक गड्ढे से निबटने की कोशिश कर रहे थे तब यह दुर्घटना हुई।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…