मुख्यमंत्री योगी का सिर काटने पर रखा 2 करोड़ का इनाम,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज.

एक फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने पर दो करोड़ के इनाम की घोषणा का मैसेज वायरल होने पर मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

मुरादाबाद पुलिस के पेज पर मुख्यमंत्री के नाम पर आपत्तिजनक शब्द लिखने की जानकारी मिलने पर आरएसएस की महिला कार्यकर्ता आयुषी माहेश्वरी ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर पर टैग कर जानकारी दी। साथ ही इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

मैसेज को देखने के बाद पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। फेसबुक एकाउंट आत्म प्रकाश पंडित का दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आत्म प्रकाश पंडित को बुलाकर पूछताछ की। आत्म प्रकाश का कहना था कि उसने ऐसा मैसेज अपलोड नहीं किया है।

पूछताछ के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 153, 505(2) एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसएसपी ने जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…