जियाउर्रहमान बर्क- सपा सांसद के खिलाफ दर्ज हुई बिजली चोरी की रिपोर्ट, जांच में मिला अधिक लोड, टीम को धमकाने का भी आरोप

Spread the love

पा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में टीम को ज्यादा मिला लोड मिला है। साथ ही टीम को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। बिजली विभाग की एक टीम गुरुवार को बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची। टीम ने यहां बिजली के उपयोग में अनियमितताओं को चिह्नित किया है। टीम ने यहां मीटर रीडिंग, एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की भी जांच की।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब बिजली विभाग लैब पर इस मीटर की जांच करा रहा है। लैब से तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर सांसद के आवास पर लगा दिया गया है। पुराना मीटर को सील किया गया है। इस मीटर की जांच कराई जाएगी। प्राथमिक जांच पड़ताल में मीटर यूनिट में गड़बड़ी मिली है।

 

पुराना मीटर सांसद आवास से उतारकर सील कर दिया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी होगी तो जानकारी जांच के बाद सामने आ जाएगी। भारी फोर्स के साथ एहतियाती तौर पर गए थे। हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में कार्य किया गया है। -विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, संभल

 

गोदाम को बना दिया ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन
संभल। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल और हयातनगर में 20 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। नवाबखेल मोहल्ले में एक गोदाम को ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखा था। टीम को गोदाम पर चोरी की बिजली से 11 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

और पढ़े  UP- 'मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर', CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

 

 

एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे टीम चेकिंग के लिए निकली थी। सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल में स्थित एक गोदाम पर छापा मारा तो 11 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। इसी तरह अन्य 9 स्थानों पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। बताया कि ई-रिक्शा लंबे समय से चार्ज किए जाने की सूचना मिली है। बताया कि करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्राथमिक जांच में मिले भार के हिसाब से यह जुर्माना तय किया जा रहा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love