जियाउर्रहमान बर्क- सपा सांसद के खिलाफ दर्ज हुई बिजली चोरी की रिपोर्ट, जांच में मिला अधिक लोड, टीम को धमकाने का भी आरोप

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में टीम को ज्यादा मिला लोड मिला है। साथ ही टीम को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। बिजली विभाग की एक टीम गुरुवार को बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची। टीम ने यहां बिजली के उपयोग में अनियमितताओं को चिह्नित किया है। टीम ने यहां मीटर रीडिंग, एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की भी जांच की।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब बिजली विभाग लैब पर इस मीटर की जांच करा रहा है। लैब से तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर सांसद के आवास पर लगा दिया गया है। पुराना मीटर को सील किया गया है। इस मीटर की जांच कराई जाएगी। प्राथमिक जांच पड़ताल में मीटर यूनिट में गड़बड़ी मिली है।

 

पुराना मीटर सांसद आवास से उतारकर सील कर दिया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी होगी तो जानकारी जांच के बाद सामने आ जाएगी। भारी फोर्स के साथ एहतियाती तौर पर गए थे। हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में कार्य किया गया है। -विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, संभल

 

गोदाम को बना दिया ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन
संभल। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल और हयातनगर में 20 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। नवाबखेल मोहल्ले में एक गोदाम को ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखा था। टीम को गोदाम पर चोरी की बिजली से 11 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

 

 

एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे टीम चेकिंग के लिए निकली थी। सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल में स्थित एक गोदाम पर छापा मारा तो 11 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। इसी तरह अन्य 9 स्थानों पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। बताया कि ई-रिक्शा लंबे समय से चार्ज किए जाने की सूचना मिली है। बताया कि करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्राथमिक जांच में मिले भार के हिसाब से यह जुर्माना तय किया जा रहा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…