शाहजहांपुर: रोड हादसा 5 की मौत , 5 घायल

 

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कार से परिवार के साथ दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बृहस्पतिवार को बताया की शाहजहांपुर जिले के कांट कस्बे के रहने वाले रियाजुल अली दिल्ली में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं बुधवार रात 10 बजे यह लोग अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए अर्टिगा कार में सवार होकर निकले उनकी कार जब कांट से बरेली इटावा मार्ग पर बरखेड़ा जयपाल चौराहे पर पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार रियाजुल (45) आमना (42) गुड़िया (9) तमन्ना “अनु” (32) तथा नूर (6) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।शाहजहांपुर: रोड हादसा 5 की मौत , 5 घायल

राजेश ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गई और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला तथा नजदीकी सरकारी अस्पताल मदनापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर उपचार के लिए भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी रात में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई है।

और पढ़े  अखिलेश ने दी CM को अयोध्या से लड़ने की चुनौती, दोनों डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- उनकी रामभक्ति पर संदेह

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है वही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

मृतक रियाजुल के चाचा शमशेर अली ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बताया कि वह परिवार के साथ दो दिन पहले दिल्ली से यहां एक शादी समारोह में आए थे और शादी निपटने के बाद वह परिवार सहित दिल्ली जा रहे थे इसी बीच यह हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

पुलिस अधीक्षक राजेश एस

  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…