अयोध्या: अखिल भारतीय श्री पंच तेरा भाई त्यागी खाक चौक मंदिर से सनातन धर्म जागरण के लिए निकलने वाली पारंपरिक यात्रा का पुनः शुभारंभ

 

श्री राम मंदिर के पूर्ण होने के साथ ही अयोध्या के अखिल भारतीय श्री पंच तेरा भाई त्यागी खाक चौक मंदिर से सनातन धर्म जागरण के लिए निकलने वाली पारंपरिक यात्रा का पुनः शुभारंभ किया गया। सदियों से यह यात्रा धर्म-जागरण और तीर्थ दर्शन के उद्देश्य से संचालित होती रही है। इसी क्रम में खाक चौक के दो दर्जन से अधिक संत चारधाम की पदयात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचे और आज पुनः रविवार को रथ के साथ सनातन धर्म प्रचार के लिए अयोध्या धाम से यात्रा रवाना हुई।पदयात्रा द्वादश ज्योतिर्लिंग, चारधाम और सप्तपुरी सहित देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण करेगी। लगभग पाँच वर्ष तक संत विभिन्न राज्यों में धर्मप्रचार , भजन-कीर्तन और जनजागरण करते हुए आगे बढ़ेंगे तथा हरिद्वार में यात्रा का समापन होगा।
श्री संकट मोचन हनुमान किला के पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास तथा एसपी ट्रैफिक ने संतों का स्वागत कर यात्रा को रवाना किया। यात्रा का संचालन श्रीमहंत नरसिंह दास महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है।महंत परशुराम दास महाराज ने बताया कि खाक चौक त्यागी संतों का खालसा है, जो निरंतर धर्म प्रचार और समाज जागरण में सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय श्री पंच तेरा भाई त्यागी परंपरा के अंतर्गत संत वर्षों से यात्रा करते रहे हैं और रविवार को दोबारा दो दर्जन संत पूरे भारत में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निकले हैं। खाक चौक आश्रम में इनका भव्य स्वागत किया गया।पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर उन्होंने कहा कि वहां राम मंदिर ही बनेगा भले नींव मस्जिद की रखी जा रही है।
यात्रा संचालक नरसिंह दास महाराज ने कहा कि पदयात्रा देश के सभी प्रमुख तीर्थों और राज्यों में जाएगी। रथ यात्रा भी साथ चलेगा, स्थान–स्थान पर भजन-कीर्तन होंगे और लोगों को धार्मिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया जाएगा। देश में बाबर के नाम पर मस्जिद बनवाना गलत है।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

 

  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…