रामनगर / नैनीताल: खुशखबरी – जल्द ही रामनगर में बनेगा हेलीपोर्ट, नागरिक उड्डयन मंत्रालय कंचनपुर छोई में बनाने जा रहा हेलीपोर्ट..

कॉर्बेट नेशनल पार्क के लिए प्रसिद्ध रामनगर जल्द हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय यहां हेलीपोर्ट बनाने जा रहा है। समीपवर्ती ग्राम कंचनपुर छोई में इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। लोनिवि ने प्रथम चरण में 34 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हेलीपोर्ट बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा। रामनगर से करीब चार किमी दूर हल्द्वानी मार्ग पर स्थित ग्राम कंचनपुर छोई में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वन विभाग की करीब 10 एकड़ भूमि हेलीपोर्ट के लिए चिह्नित की है। पूर्व में यह भूमि लीज पर 20 वर्ष के लिए रेशम विभाग को दी गई थी।
लीज अवधि पूरी होने के बाद अब उड्डयन विभाग जमीन को वन विभाग से लेकर उसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त हेलीपोर्ट बनाने जा रहा है। इसी साल 19 मई को पवन हंस की टीम ने कंचनपुर छोई स्थित वन भूमि का सर्वे किया था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद हेलीपोर्ट बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हेलीपोर्ट से देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर और पिथौरागढ़ आदि शहरों के लिए हेली सेवाएं मिलेंगी।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि हेलीपोर्ट बनाने के लिए प्रथम चरण 34 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेजी है। प्रथम चरण में भूमि परीक्षण, भूमि स्थानांतरण आदि कार्य होंगे। प्रथम चरण की डीपीआर को मंजूरी के बाद ही हेलीपोर्ट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण की डीपीआर भवन निर्माण, रनवे आदि कार्य के लिए बनाई जाएगी। तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि उड्डयन विभाग और पवन हंस की ओर से हेलीपोर्ट बनाया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में फेरबदल, एक IPS समेत 14 अफसरों को मिली नई तैनाती, जानें...
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…