Awareness-Program: धामी सरकार ने दी गर्भवती महिलाओं को खुशखबरी,शुरू की नई पहल कुछ सवालों के जवाब देकर पा सकते हैं गिफ्ट वाउचर, फायदा उठाएं खबर आपके लिए

गर्भवती और पांच साल से कम आयु वाले बच्चे की माताओं को मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी) के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। पहली बार पांच जिलों में एमसीपी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जागरूक करने के बाद मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। जिसमें एमसीपी कार्ड में अंकित स्वास्थ्य जानकारी से संबंधित सवालों का सही जवाब देने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से एक हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।

विभाग की ओर से गर्भवती व शिशु के जन्म के बाद महिला को एमसीपी कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड में बच्चों के टीकाकरण, बच्चे की आयु के अनुसार वजन, लंबाई, नवजात शिशु की देखरेख, शिशु में निमोनिया समेत अन्य बीमारियों की रोकथाम, गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल के अलावा सरकार की जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाती है लेकिन महिलाओं को कार्ड में दी गई स्वास्थ्य संबंधित जानकारी नहीं होती है।

पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमसीपी कार्ड जागरूकता कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया। पहले चरण में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और पौड़ी जिले में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जागरूकता के लिए देहरादून शहर के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत समन्वयक, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया जाता है। जो विशेष रूप से मलिन बस्तियों में जाकर महिलाओं को एमसीपी कार्ड के प्रति जागरूक करेंगे।

एक साल में 40 महिलाओं को दिए जाएंगे गिफ्ट वाउचर
विभाग की टीम गर्भवती और शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं को एमसीपी कार्ड के बारे में जागरूक करेगी। जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। जिसमें एमसीपी कार्ड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाली महिलाओं को एक हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। 10 हजार की आबादी पर एक साल में 40 महिलाओं को गिफ्ट वाउचर देने का लक्ष्य रखा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत बोले-2027 का चुनाव उत्तराखंडियत बचाने का आखिरी मौका, सरकार पर साधा निशाना
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…