उत्तराखंड: राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए धामी सरकार ने उठाया अहम कदम, ऐप किया लांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया। किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखंड पुलिस ऐप में दिए गए विकल्प गौरा शक्ति से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के दृष्टिगत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं को इस एप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जाए। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार भी किया जाए। सभी जनपदों में इसके लिए संगोष्ठियों एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचारित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कारवाई की जाए।

उच्च स्तर से कृत कारवाई की नियमित निगरानी रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महिलाओं के स्व रजिस्ट्रेशन की यह सुविधा प्रधानमंत्री द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने के विजन के अनुरूप कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत गौराशक्ति विकल्प में जाकर जब कोई महिला अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगी तो संबंधित थाने से महिला सब इंस्पेक्टर को इसकी सूचना प्राप्त होते ही रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला से बात कर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने की जानकारी देगी, साथ ही समय-समय पर फीडबैक भी लिया जाएगा। गौरा शक्ति के अन्तर्गत स्व रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त महिलाएं ई-शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं, साथ ही इसमें महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी उपलब्ध हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…