रामनगर-धोखाधड़ी का मामला: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

रामनगर के ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति ने एक युवक से तीन लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरके पुरम पीरूमदारा निवासी आनन्द सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात पीरूमदारा निवासी जीवन सिंह पुत्र भगवत सिंह से हुई। बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे तीन लाख 80 हजार 14 जनवरी से 4 फरवरी के बीच ले लिए। आरोप लगाया कि आरोपी उसे नौकरी पर लगाने का झांसा देता रहा। जब काफ़ी समय बीत गया तो उसने पैसे वापस करने को कहा। आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे 20 अप्रैल तक का समय मांगा था। जब पीड़ित ने आरोपी को फ़ोन किया तो फ़ोन बंद कर आरोपी घर से फरार हो गया।

 

कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है आरोपी 

पुलिस से मिले सूत्रों के अनुसार, आरोपी जीवन ने रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत अन्य स्थानों के 10 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी विधायकों के साथ जान पहचान का हवाला देकर रुपये ऐंठने का कार्य करता है।

अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहा है आरोपी 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी किसी व्यक्ति को नौकरी दिलाने, जबकि किसी को पैसे दोगुना करने समेत अलग-अलग तरीके से पैसे लेता था। आरोपी को ऑनलाइन जुआ खेलने की लत है जिसके चलते वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है।

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किस तरह की नौकरी दिलाने और कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की है। – सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर।

और पढ़े  उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…