मोटाहल्दू-  गुरु विश्वामित्र के आदेश पर राम ने किया ताड़का राक्षस का वध

Spread the love

दर्श श्री रामलीला कमेटी बेरीपड़ाव द्वारा इनदिनों नवरात्रि के अवसर पर रात्रि रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन हो रहा है रामलीला के द्वितीय दिवस में राम जन्म हुआ व ताड़का वध का दृश्य दिखाया गया। इससे पूर्व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर दूसरे दिवस की रामलीला का शुभारंभ किया गया, लीला में श्री राम और लक्ष्मण अपने गुरु विश्वामित्र के साथ यज और ऋषियों की रक्षा के लिए निकले थे, जहाँ राक्षस ताड़का उनके यज्ञ में विघ्न डालती थी ताड़का सुकेतु यक्ष की पुत्री थी, जो एक बलशाली राक्षसी थी और उसने जंगल को आतंकित कर रखा था। गुरू विश्वामित्र के आदेश पर ताड़का के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए विश्वामित्र ने श्री राम को उसका वध करने का आदेश दिया, जिसके परिणाम स्वरूप श्री राम ने ताड़का का वध किया और त्रेतायुग के इस महत्वपूर्ण युद्ध के बाद उस जंगल को आतंक से मुक्त किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रधान संगठन गोपाल सिंह अधिकारी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलवाल, मनोज सुयाल, शंकर दत्त तिवारी, विनोद भट्ट, प्रधान प्रदीप कुमार, रवि जोशी, राजेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास सिरोला, राजेंद्र दुर्गापाल, पिंकी शर्मा, सूरज सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- बाढ़ में बहा प्लॉट, भूमि देने में देरी पर HC सख्त, राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये पर जताई नाराजगी
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love