मोटाहल्दू-  गुरु विश्वामित्र के आदेश पर राम ने किया ताड़का राक्षस का वध

आदर्श श्री रामलीला कमेटी बेरीपड़ाव द्वारा इनदिनों नवरात्रि के अवसर पर रात्रि रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन हो रहा है रामलीला के द्वितीय दिवस में राम जन्म हुआ व ताड़का वध का दृश्य दिखाया गया। इससे पूर्व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर दूसरे दिवस की रामलीला का शुभारंभ किया गया, लीला में श्री राम और लक्ष्मण अपने गुरु विश्वामित्र के साथ यज और ऋषियों की रक्षा के लिए निकले थे, जहाँ राक्षस ताड़का उनके यज्ञ में विघ्न डालती थी ताड़का सुकेतु यक्ष की पुत्री थी, जो एक बलशाली राक्षसी थी और उसने जंगल को आतंकित कर रखा था। गुरू विश्वामित्र के आदेश पर ताड़का के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए विश्वामित्र ने श्री राम को उसका वध करने का आदेश दिया, जिसके परिणाम स्वरूप श्री राम ने ताड़का का वध किया और त्रेतायुग के इस महत्वपूर्ण युद्ध के बाद उस जंगल को आतंक से मुक्त किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रधान संगठन गोपाल सिंह अधिकारी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलवाल, मनोज सुयाल, शंकर दत्त तिवारी, विनोद भट्ट, प्रधान प्रदीप कुमार, रवि जोशी, राजेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास सिरोला, राजेंद्र दुर्गापाल, पिंकी शर्मा, सूरज सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

और पढ़े  कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…