हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली रैली।

अयोध्या-

हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली रैली।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार आज नवीन मण्डी अयोध्या स्थित 63 बटालियन सी आर पी एफ ने जवानों तथा उनके परिवार व बच्चों ने “हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत आज अपने हाथों में तिरंगा लेकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अयोध्या में रैली निकाली । इस रैली में 63 बटालियन सी आर पी एफ के कुल 500 से अधिक जवान तथा उनके परिवार व बच्चे सम्मिलित हुए। देश-भक्ति तथा देश प्रेम से ओप-प्रोत जवानों तथा उनके परिवारों ने “हर घर तिरंगा ” अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया। ज्ञात हो कि 63 बटालियन सी आर पी एफ को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कम से कम पच्चीस हजार घरों पर तिरंगा लगाने की जिम्मेदारी दी गयी है। उसी अभियान के तहत आज सी आर पी एफ द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली बहुत ही आकर्षित तथा देश – प्रेम से ओत-प्रोत थी। भारत की आजादी के लिए शहादत पाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी इस अवसर पर याद किया गया तथा आवाहन किया गया कि सब लोग मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनायें। इस अवसर पर छोटे लाल, कमांडेण्ट- 63 बटालियन सी आर पी एफ सरकार राजा रमन, द्वितीय कमान अधिकारी, अशोक कुमार शील, उप कमां, अजय कुमार, उप कमां, पंकज राय, सहायक कमांडेण्ट, आर एन चौहान, सहायक कमांडेण्ट, अखिलेश्वर सिंह, सहायक कमांडेण्ट सहित अन्य अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।

और पढ़े  करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…