राजा रघुवंशी हत्याकांड: मां ने लगाए सोनम रघुवंशी के परिवार पर तंत्र क्रिया के आरोप

Spread the love

 

 

शिलांग में 2 जून को राजा का शव मिलने के बाद उसके परिवार ने कभी सोनम पर किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की। वे तो बस चाहते थे कि बेटा खो दिया, लेकिन बहू सही सलामत आ जाए, लेकिन जब शिलांग पुलिस ने इस अंधे कत्ल से पर्दा उठाया तो राजा का परिवार सोनम का दुश्मन बन बैठा।

राजा की मां ने सोनम  और उसके परिवार पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार तंत्र क्रिया पर विश्वास करता था, इस कारण सोनम के पिता ने अपनी बेटी की तस्वीर दरवाजे पर उल्टी टांगी थी। उन्होंने कहा कि सोनम ने उसके बेटे की बलि ली, इसलिए पहले कामाख्या देवी के दर्शन किए और ग्यारस पर गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की। राजा के भाई विपिन ने भी तंत्र क्रिया की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजा के लापता होने पर उन्होंने तस्वीर उल्टी नहीं टांगी, लेकिन अपनी बेटी के लिए वह सब किया।

 

पंडित भी हुआ भूमिगत

सोनम के परिवार को तस्वीर उल्टी टांगने की सलाह जिस पंडित ने दी थी। उसने ही दोनों की पत्रिका देखी थी और विवाह भी उनसे संपन्न कराया था। राजा के परिवार के लोग उस पंडित से भी नाराज है। इसके चलते वह पंडित भी भूमिगत हो गया है।

 

राजा के परिवार ने मांगी मेघालय सरकार से माफी

विपिन ने कहा कि मैं और मेरा परिवार मेघालय की जनता और सरकार से मांफी मांगते है। राजा और सोनम के लापता होने पर हमने सरकार और पुलिस पर जो आरोप लगाए थे। उसे नजरअंदाज किया जाए। विपिन ने यह भी कहा कि हमारी मांग है कि मेघालय सरकार राजा के हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाए।

और पढ़े  MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

 


Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love