Raj Kundra Pornography Case:- पोर्नोग्राफी केस में सुप्रीम कोर्ट ने दी राज कुंद्रा को अग्रिम जमानत

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्रा के साथ ही मॉडल शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और उमेश कामत को भी अश्लील सामग्री बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर जांच में शामिल होना चाहिए। पिछले महीने ही महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में इस बात का दावा किया गया था कि राज कुंद्रा ने मुंबई के आसपास स्थित पांच सितारा होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की और इसके बाद उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा। राज कुंद्रा ने करोड़ों में यह डील की थी। इसमें कहा गया था कि राज ने पूनम और शर्लिन के साथ इन फिल्मों को शूट किया था।

राज कुंद्रा को पिछले साल जुलाई में मोबाइल एप्लिकेशन पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद वह जेल में रहे थे और करीब दो महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए जाती थीं।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…