रिकॉर्डतोड़ सर्दी: बस और कुछ दिन फिर शुरू होगा सर्दी का सितम, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

भारत के कई इलाकों में अभी भी सर्दी ने रफ्तार नहीं पकड़ी है लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर तापमान तेजी से गिरने लगेगा और 25 दिसंबर आते-आते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर का सितम शुरू हो जाएगा। दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल में 15 दिसंबर से हवा की रफ्तार तेज हो जाएगी। भारी कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस बार पड़ सकती है रिकॉर्डतोड़ सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर अब कड़ाके की सर्दी आने वाली है। हिमालय के इलाकों में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगभग खत्म हो चुका है। इसलिए जो बर्फबारी हिमालय प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हुई है, उसका असर दिल्ली में पड़ेगा। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बार पड़ सकती है रिकॉर्डतोड़ सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली में पालम सहित कई इलाकों में तापमान तीन से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं उत्तराखंड में तो 16 दिसंबर से शीतलहर पड़ने की संभावना जताई गई है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…