कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ तैयारी तेज: कॉर्बेवैक्स टीके में बदलाव को मंजूरी, समिति ने कुछ शर्तें भी रखीं

कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट से बचाव के लिए कॉर्बेवैक्स वैक्सीन अपडेट किया जाएगा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेषज्ञ समिति ने बायोलॉजिकल-ई कंपनी के इस टीके में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

ये वैक्सीन 18 से 80 साल की उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद बताई गई है। कंपनी ने 18 से 80 साल की उम्र के 280 लोगों पर अध्ययन किया। इसके सुरक्षा और प्रतिरक्षा संबंधी आंकड़े समिति के सामने पेश किए गए।
समिति ने कुछ शर्तें भी रखीं
समिति ने टीके को जेएन.1 वैरिएंट के अनुसार अपडेट करने की सिफारिश कुछ शर्तों के साथ की है। कंपनी को टीके से जुड़े सुरक्षा आंकड़े जमा करने, टीका लगने के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी जारी रखने और स्वास्थ्यकर्मियों व टीका लगवाने वालों के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
टीकाकरण का रिकॉर्ड कोविन या यू-विन पर दर्ज करने की शर्त भी रखी गई है। समिति ने यह भी कहा कि टीके के साथ स्वास्थ्यकर्मियों और टीका लगवाने वाले व्यक्ति के लिए अलग-अलग जानकारी पत्र दिए जाएं।
और पढ़े  होर्मुज में हमले तेज, संकट गहराया: ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार, सऊदी के तेल ठिकाने भी निशाने पर
  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…