रायपुर/छत्तीसगढ़:- लावण्या फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लगभग 100 विधवा एवं बुजुर्ग महिलाओं को कंबल किये गये वितरण…

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लावण्या फाउंडेशन द्वारा लगभग 100 विधवा एवं बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरण किया गया।संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि संक्रांति में दान करने का विशेष महत्व है और इस विशेष तिथि में बस्ती में निवासरत गरीब महिलाओं और बच्चों हेतु प्रतिवर्ष संस्था द्वारा यह आयोजन किया जाता है।गुरुमुख सिंह नगर बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी में हुए इस आयोजन में कम्बल वितरण के साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चों को गुड तिल्ली से बने लड्डू व मिष्ठान का वितरण कर संक्रांति का उत्सव मनाया गया।इस उत्सव के साथ ही सदस्यों द्वारा उपस्थित सभी बुजुर्ग महिलाओं से संवाद किया गया एवं उनकी जीवनचार्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई और संस्था द्वारा आगे भी विभिन्न माध्यमों से उनका जीवन स्तर सुधारने हेतु प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता दर्शाई गई।संस्था की ओर से सरिता शर्मा,आर के तिवारी,राजेंद्र स्वास्तिक,रीना पलिका,प्रिया राजपूत,प्रियंका उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

 

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…