अयोध्या पहुँचे पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद आज ।

अयोध्या पहुँचे पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद आज ।

यहां उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक किया।इस बैठक में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बृजेश सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अमित सिंह चौहान व संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. उससे पहले जो यहां योजनाएं चल रही है सभी की समय सीमा तय कर दी गई है, जो सड़के हैं जो सुंदरीकरण के कार्य हैं सेतु रेलवे ओवरब्रिज उसके कार्य हैं जो बिल्डिंगों के कार्य हैं उन सभी के लिए समय सीमा बांध दी गई है सभी कार्य समय सीमा के अंदर कराए जाएंगे। उन्होंने बताया आने वाले 15 दिनों में अयोध्या नगरी खिलकर सामने आएगी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप अयोध्या नगरी का कायाकल्प किया गया है, अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बना है, यहां पर वर्ल्ड क्लास के इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिलेगा।

Byte-जितिन प्रसाद,पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…