रक्षक कॉन्स्टेबल बनी भक्षक… अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एएसआई को कुचलकर मार डाला…

रक्षक कॉन्स्टेबल बनी भक्षक… अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एएसआई को कुचलकर मार डाला…

एक लेडी कॉन्स्टेबल कातिलक निकली और उसने एएसआई को ही कुचलकर मार डाला, जिसमें उसका साथ उसके बॉयफ्रेंड ने भी दिया… मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है… खबरों के मुताबिक ब्यावरा के आगरा–मुंबई हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे एसआई दीपांकर गौतम को टक्कर मार दी और दूर तक घसीटते ले गई… कुछ देर बाद गंभीर हालत में एसआई को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई… जिस महिला कॉन्स्टेबल पल्लवी सोलंकी ने टक्कर मारी वह पचोर थाने में पदस्थ है और उसके बॉयफ्रेंड का नाम करण ठाकुर बताया जा रहा है, जो कि पुलिसिया हिरासत में हैं… खबरो के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद लेडी कॉन्स्टेबल खुद अपने बॉयफ्रेंड ठाकुर को थाने लेकर पहुंची और कहा कि हमने ही एएसआई को मारा है… बताते हैं कि एसआई ने हादसे से पहले दोस्त को फोन कर कहा था कि मुझे बचा लो, ये दोनों मुझे मार डालेंगे… खबर की मीडियाई पुष्टि राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा और एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा ने की और वे घटना स्थल ब्यावरा भी पहुंचे… फिलहाल पुलिसिया छानबीन जारी है..!

और पढ़े  मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी…

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…