भोपाल गैस त्रासदी: जबलपुर हाईकोर्ट ने जहरीले कचरे को लेकर दिया 6 हफ्ते का समय, सरकार ने कहा- गलत जानकारी से बिगड़े हालात

 

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर मचे घमासान के बीच आज सोमवार को जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान होईकोर्ट की डिवीजन बेंच से सरकार ने कहा कि गलत जानकारी के कारण पीथमपुर में हालात बिगड़े और स्थिति खराब हुई। सरकार ने कोर्ट से छह हफ्ते का समय मांगा। इस पर चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने सरकार की मांग मानते हुए उसे छह सप्ताह का समय दे दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।

दरअसल, यूनियन कार्बाइड के कचरे के निस्तारण को लेकर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार की ओर से कोर्ट में एक हलफनामा पेश किया है। जिसमें सरकार ने बताया है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर लोगों द्वारा भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही है। इस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मुद्दे से जुड़ी फेक जानकारी या न्यूज पर रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने सरकार से कहा है कि गलत जानकारी को दूर किया जाए।

 

अलग अनुमति की जरूरत नहीं
सुनवाई के दौरान सरकार ने रामकी कंपनी में खड़े कंटेनर को अनलोड करने की अनुमति कोर्ट से मांगी है। इस पर कोर्ट ने कहा कि इसके लिए अलग से अनुमति की जरूरत नहीं है। निस्तारण के पूर्व आदेश में ही यह कार्रवाई आती है। राज्य सरकार ने कोर्ट में बताया कि कचरे को अभी जलाया नहीं गया है। इस पर कोर्ट ने सरकार को अपने स्तर पर निस्तारण करने की छूट दी है। इसके लिए उसे छह हफ्ते का समय दिया गया है।

और पढ़े  उज्जैन: पहली बार पधारेंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, आठ साल के इंतजार के बाद शारदा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

 

इंदौर के डॉक्टर्स ने भी पेश की आपत्तियां 
इसके अलावा भी कोर्ट में कचरे के निस्तारण को लेकर इंदौर के डॉक्टर्स द्वारा कई आवेदन और आपत्तियां पेश की गई हैं। इन्हें लेकर कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वो सभी आवेदन और आपत्तियां को संज्ञान में लेकर उसमें दिए गए तथ्यों को देखे। मामले में अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।

  • Related Posts

    MP: उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर का मामला फिर गरमाया, तीन जांचों के बाद भी रिपोर्ट का इंतजार

    सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर खड़े हनुमान मंदिर का मामला एक बार फिर शहर के संवेदनशील मुद्दों में शामिल हो…

    उज्जैन: पहली बार पधारेंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, आठ साल के इंतजार के बाद शारदा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

    शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती 26 नवंबर को महेश्वर से उज्जैन आएंगे। नगर आगमन पर वे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और विशेष पूजन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम देण्डिया स्थित…