प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा: खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी को दी ये सलाह, पर्यटन को ऐसे मिलेगा बढ़ावा

 

 

अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद हर्षिल में जनसभा की। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अब और बढ़ाना है। इसमें पर्यटन एक अहम भूमिका निभाएगा। यहां के पर्यटन को विश्व स्तर पर पहुंचाने में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अहम योगदान दे सकते हैं।

उन्हाेंने सीएम धामी से कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए  प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। वहीं उन्होंने कंटेंट क्रियेटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भी अपील की कि वह उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं।

उन्होंने कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं। उत्तराखंड में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की बात पीएम मोदी ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 28 नवंबर को मानाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, राज्य से तहसील स्तर तक 300 स्थानों पर होगी मॉकड्रिल
  • Related Posts

    नई टिहरी: नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जिपं सदस्य के पति ने दी तहरीर

    जिला पंचायत सदस्य के पति और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।…

    हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, साधे नौ मंत्र

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की…