देहरादून- ग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 3 माह स्थानीय मुद्दों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन माह तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन जागरण व धरना प्रदर्शन करने की बात कही। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी।

 

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। महिला अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है।

और पढ़े  देहरादून: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को हरी झंडी, 3000 मी. का होगा रनवे, बड़े विमानों की उड़ान का रास्ता साफ
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…