राष्ट्रपति मुर्मू: सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन, 251 जोड़ों को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति मुर्मू, खास तोहफा भी मिलेगा

 

मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में मौजूद श्रद्धा और भक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। आज 26 जनवरी को यहां हो रहे छठवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में 251 कन्याएं शादी के बंधन में बंधेगी। विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ रही हैं।

 

बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 251 गरीब कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा। इनमें से 108 बेटी आदिवासी समाज और 143 बेटियां अन्य समाज से हैं। इन बेटियों के विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार का यह कार्यक्रम बहुत खास होने वाला है, क्योंकि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसमें शामिल होने आ रही हैं।

 

ऐसी रहेगी व्यवस्था
विवाह के लिए मंच तीन स्तर का बना है। 50 हजार स्क्वायर फीट का स्थाई डोम तैयार हो गया है। छठवें विशाल महोत्सव के लिए इस बार तीन स्तरीय मंच तैयार किया गया है। जो कि 48 सौ वर्गफिट में मंच तैयार किया गया है। तीन स्तर के मंच में सबसे ऊपर अतिथि और संत गण रहेंगे, दूसरे और तीसरे स्तर में वर वधुओं के जयमाला हेतु व्यवस्था की गई है। 50 हजार स्क्वायर फीट का स्थाई डोम सैकफोन लोगों ने मिलकर तैयार किया है तो वहीं 30-30 हजार स्क्वायर फीट के दो अस्थाई  जर्मन डोम भी तैयार हो रहे हैं।

और पढ़े  मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी…

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…