बागेश्वर धाम: राष्ट्रपति मुर्मू ने 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए,सूट-साड़ियां कीं भेंट, राज्यपाल ने वर-वधू को दी बधाई

Spread the love

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में बुधवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 251 जोड़ों ने विवाह सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति क्या बोलीं?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सफलता ही समाज और देश की सफलता की गारंटी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संत परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को राह दिखाई है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया है। चाहे गुरुनानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास हों, मीराबाई हों या संत तुकाराम, सभी ने समाज को सही राह दिखाई है।’

 

President Draupadi Murmu blessed 251 couples at Bageshwar Dham

सीएम बोले- 251 घोड़े कहां से लाए, गजब कर दिया
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, आज बागेश्वर धाम नया कीर्तिमान बना रहा है। आपने जातिगत संघर्ष को तोड़ने का काम किया है। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 251 घोड़े कहां-कहां से लाए महाराज गजब कर दिया आपने। आज आपने अश्वमेघ के घोड़े के समान दिग्विजय घोड़े के समान ये घोड़े लाए हैं, जिन्होंने समाज की असमानता को तोड़ दिया। शासन, सत्ता और संत की त्रिवेणी की मौजूदगी में ये विवाह का काम किया। जातियों की दीवारें टूटें और सद्भावना बने ये काम किया है।

और पढ़े  सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु,तड़के 2:30 बजे खुले पट; उमड़ा आस्था का सैलाब
President Draupadi Murmu blessed 251 couples at Bageshwar Dham

हमने अपनी बहन का विवाह जैसे-तैसे किया था: धीरेंद्र शास्त्री
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिस दिन हमने अपनी बहन का विवाह जैसे-तैसे लोगों से उधार लेकर किया, उसी दिन ठान लिया था। भगवान ने हमें सामर्थ्यवान बनाया तो भारत में बेटियों के विवाह के लिए किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा। आज बेटियों की विदाई है तो हम भावुक हैं। ज्यादा बोल नहीं पाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। सभी बराबर हैं। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह उत्सव हर वर्ष किया जाता है। मंदिरों की दानपेटियों को बेटियों की शादियों के लिए खोल दिया जाएगा तो भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। बेटियां जब यहां से ब्याह कर जाएंगी तो गर्व से कहेंगी कि बालाजी हमारे पिता हैं और राष्ट्रपति के आशीर्वाद से शादी कर आए हैं।

President Draupadi Murmu blessed 251 couples at Bageshwar Dham

राज्यपाल ने वर-वधु को दी बधाई
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा, सभी वर-वधु को बधाई। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने गरीब और वंचित बेटियों के विवाह का समारोह किया ये अनुकरणीय है। सामूहिक विवाह समारोहों से भावी पीढ़ियों को अच्छे संस्कारों की सीख मिलती है।

Spread the love
  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर बाबा महाकाल ने धारण किया दिव्य स्वरूप, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Spread the love

    Spread the loveश्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आज बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने…


    Spread the love

    बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveछिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने…


    Spread the love