राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल दौरे पर: पहुंचेंगी शिमला, VVIP मूवमेंट के दौरान रोका जा सकता है यातायात

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार से प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। रविवार को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर से छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास तक दोपहर के समय कारकेड रिहर्सल भी की गई।

 

इसके लिए शिमला से छराबड़ा तक करीब एक घंटे तक यातायात भी रोका गया। शहर के अनाडेल से सुबह करीब 11:50 बजे करीब 30 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला एजी चौक, रिज मैदान संजौली, ढली होते हुए छराबड़ा रवाना हुआ। यह रिहर्सल सुचारू रूप से हुई और इस दौरान काफिले की आवाजाही में परेशानी नहीं आई। पुलिस ने इस कारकेड रिहर्सल से करीब 20 मिनट पहले ही संजौली, ढली क्षेत्र में यातायात रोक दिया था।

रिहर्सल खत्म होने के बाद यातायात सुचारू किया गया। जिला पुलिस का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एंटी-सैबोटाज जांच, प्रवेश नियंत्रण, निगरानी, रूट सुरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को शहर में यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। आम जनता और पर्यटक आराम से यात्राएं कर सकते हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ही कुछ मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। कुछ समय के लिए भारी वाहनों के लिए डाइवर्जन किया जा सकता है। 

अवैध पार्किंग पर होगी सख्ती
पुलिस का कहना है कि आम लोग घर से यात्रा पर निकलने से पहले योजना बनाएं। पुलिस की ओर से यातायात संचालन के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें। अवैध पार्किंग न करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। होटल/गेस्ट हाउस संचालकों को अपने आगंतुकों का रिकॉर्ड रखने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। मार्गों के किनारे स्थित दुकानदार/विक्रेताओं अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

Spread the love
और पढ़े  हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली
  • Related Posts

    हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लांच करेगी। इस योजना के तहत दो…


    Spread the love

    हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

    Spread the love

    Spread the loveसिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले एक युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने…


    Spread the love