देहरादून: राज्य में 51 खनन पट्टों से खनिज निकासी कराने की तैयारी, 5 साल तक निकाल सकेंगे खनिज

Spread the love

 

 

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने राज्य में नए 51 खनन पट्टों के जरिए खनिज निकासी की तैयारी की है। इन पट्टों के जरिए 50 करोड़ से अधिक का राजस्व मिल सकेगा।

राज्य में वन निगम आरक्षित वन भूमि और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग राजस्व क्षेत्रों में खनन कराता है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग इस सत्र में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर समेत विभिन्न जिलों में नए 51 खनन पट्टों को देने की प्रक्रिया को शुरू किया है। इसमें 45 खनन पट्टे पांच हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल और छह खनन पट्टे पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के हैं। इन पट्टों के माध्यम से 43 लाख घनमीटर से अधिक पत्थर, रेता को निकाला जाएगा।
पांच साल तक निकाल सकेंगे खनिज
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि इन पट्टों के जरिए करीब 50 करोड़ का हर वर्ष राजस्व मिलने की संभावना है। पांच हेक्टेयर वाले खनन पट्टों के लिए पांच साल और पांच हेक्टेयर से अधिक वाले खनन पट्टों पर खनिज निकालने के लिए 10 साल की अनुमति दी जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया को शुरू किया गया है। वन निगम के आरएम मुख्यालय महेश आर्य ने बताया कि इस बार दो और नई नदियों को मिलाकर कुल 13 नदियों में खनन कराया जाएगा। संभावना है कि इस बार राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love