उत्तराखंड- कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

Spread the love

कुमाऊं रेंज में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल ने 526 दरोगा और कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। सभी संबंधित कप्तानों को स्थानांतरित कर्मियों को शुक्रवार तक कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची में 23 दरोगा, नौ सहायक उपनिरीक्षक, 92 हेड कांस्टेबल और 357 कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो लंबे अवकाश पर हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी और पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत के एसपी को शुक्रवार तक कर्मियों को कार्यमुक्त कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। से कई जिलों में पुलिसकर्मियों की कमी दूर होने की उम्मीद है।

 

124 दरोगा पर आईजी नाराज
पुलिस महानिरीक्षक 124 दरोगा से नाराज हैं जो पुराने जिलों का मोह नहीं छोड़ पाए हैं। इन दरोगाओं का स्थानांतरण वर्ष 2021, 2024 और 2025 में हुआ था लेकिन वे रिलीव नहीं हुए। ऊधमसिंह नगर के एक दरोगा का तो वर्ष 2021 में तबादला हुआ था लेकिन उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया गया है। आईजी ने ऐसे ही 124 दरोगाओं की चार सूची भी संबंधित कप्तानों को भेजी है।

सभी पुलिस कप्तानों को 10 अप्रैल तक स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को रिलीव करने का निर्देश जारी किया है। यदि अब भी शिथिलता बरती गई तो जनपद प्रभारी उत्तरदायी होंगे। स्थानांतरित पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता मानते हुए वेतन रोकने का भी आदेश पारित किया जा सकता है। – रिद्धिम अग्रवाल, आईजी


Spread the love
और पढ़े  धारचूला: ब्यालधार में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, आदि कैलाश यात्रा मार्ग हुआ बंद, BRO ने पहले ही रोक दी थी आवाजाही
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love