देहरादून- दिव्यांशु हत्याकांड: फरार 11 आरोपियों के खिलाफ इनाम व गैर जमानती वारंट की तैयारी

दिव्यांशु हत्याकांड में शामिल 15 में से 11 आरोपी पांच दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस आज इनाम घोषित कर सकती है, साथ ही गैर जमानती वारंट भी जारी करेगी।

गौरतलब है कि 23 मार्च की देर रात प्रेम नगर थानाक्षेत्र में छात्र के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्रों के गुट वर्चस्व के चलते आमने-सामने आ गए थे। इसमें मुजफ्फर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराणा के सिर में गंभीर चोट आई थी। अगले ही दिन यानि 24 मार्च की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या और बलवा की धाराओं में 15 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल 11 आरोपी अब तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। सभी फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।

 

परिजनों में आक्रोश, देहरादून कूच की तैयारी
दिव्यांशु के परिजनों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र के लोगों के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें लोग देहरादून कूच की बात कह रहे हैं। दिव्यांशु के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस पर विरोध जताते हुए तीन मार्च को देहरादून कूच किया जाएगा।

और पढ़े  कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े

पुलिस दिव्यांशु हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा गैर जमानती वारंट जारी करने की भी तैयारी है।
-प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून

  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…