देहरादून- मोहकमपुर फ्लाईओवर पर CNG सिलिंडर ले जा रहे ट्रक से हुआ गैस रिसाव, अफरा-तफरी के बाद ट्रैफिक रोका

 

 

देहरादून में मोहकमपुर फ्लाईओवर पर सीएनजी के सिलिंडर ले जा रहे वाहन से अचानक गैस लीकेज शुरू हो गया। गैस लीक होता देख वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। सीएनजी गैस सिलिंडर से लदा वाहन ऋषिकेश की ओर जा रहा था। मोहकमपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही ट्रक से अचानक गैस लीकेज शुरू हो गया।

थोड़ी दूर तक तो चालक और वाहन में सवार अन्य लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिली, लेकिन कुछ ही देर में ट्रक में बैठे लोगों को जब अंदेशा हुआ फौरन गाड़ी रोक दी। इसके बाद उनकी ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

 

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने सबसे पहले दोनों तरफ का ट्रैफिक रोका। इस स्थिति को काबू में करने के लिए  संबंधित विभाग की टेक्निकल टीम को बुलाया गया। बताया कि लीकेज को ठीक कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि दोबारा ऐसी चूक न हो इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएं।

और पढ़े  उत्तराखंड: नए बिजली कनेक्शन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, नियामक आयोग ने जारी की नई व्यवस्था
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…