अयोध्या- प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी को लेकर गरमाई सियासत, भाजपाइयों ने सपा को घेरा

 

माजवादी पार्टी की मीडिया सेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर सोशल मीडिया के माध्यम से की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा नेताओं ने इसे सपा की विकृत मानसिकता और गिरते राजनीतिक स्तर का परिचायक बताते हुए कड़ी निंदा की है। रानोपाली स्थित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन से पूर्व भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि सपा की भाषा और कार्यशैली पूरी तरह से उनकी नकारात्मक एवं अराजक मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को वैचारिक मर्यादा के भीतर रहकर अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन सपा लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राजनीति के स्तर को गिराने का काम कर रही है।
प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में सपा को इसका करारा जवाब मिलेगा। भाजपा विकास, राष्ट्रहित और जनसेवा की राजनीति करती है, जबकि सपा भ्रम फैलाने और विवाद पैदा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियों से आम जनता में भारी नाराजगी है।
क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सपा की राजनीति हमेशा से जातिवाद, तुष्टिकरण और विवाद पर आधारित रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी से स्पष्ट हो गया है कि सपा के पास अब जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर सपा अनर्गल बयानबाजी कर रही है। आम जनता इस प्रकार की भाषा से आहत है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की टिप्पणी उनकी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है। भाजपा नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सपा को अपनी भाषा और संस्कारों पर नियंत्रण रखना चाहिए। जनता ऐसे नेताओं और दलों को कभी स्वीकार नहीं करती जो मर्यादा की सीमाएं लांघते हैं। आने वाले समय में जनता स्वयं इसका जवाब देगी।

और पढ़े  पटाखे की आवाज के साथ दौड़ रहीं 10 बुलेट पकड़ी, 2.07 लाख का चालान
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…