रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज,ये लगे आरोप

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ बंगलूरू में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा-चैप्टर 1 से जाकर जोड़ता है। रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप इस शिकायत में लगाया है।

कर्नाटक की दैव्य परंपरा के अपमान का आरोप
एएनआई की खबर के अनुसार बंगलूरू में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाओं और तटीय कर्नाटक की दैव्य परंपरा का अपमान करने का आरोप लगा है। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत बंगलूरू के वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है। 

 

 

गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी है घटना
जिस मामले में रणवीर सिंह पर शिकायत दर्ज हुर्ह है, वह गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी एक घटना से जाकर जुड़ता है। दरअसल, पिछले साल 28 नवंबर को गोवा में जब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया चल रहा था तो रणवीर भी उसमें शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया। साथ ही स्टेज पर भी कर्नाटक की तटीय भूता कोला परंपरा का मजाक उड़ाया। ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा करने से रोका भी था। इस बात को लेकर कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले को लेकर ही रणवीर सिंह पर शिकातय दर्ज कराई गई है।



एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पिछले साल दर्ज हुई थी शिकायत
यही मामला बंगलूरू में पहले एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेजा गया है। इसकी सुनवाई 8 अप्रैल को होनी है। बंगलूरू के एक वकील ने पिछले साल 27 दिसंबर में एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने एक प्राइवेट शिकायत दर्ज कराई थी। 23 जनवरी 2026 को कोर्ट ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

और पढ़े  US-China: Relations: 14-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, जिनपिंग के साथ अहम बैठक, रिश्तों में नई गति के संकेत

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love