रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

 

 

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दामाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान कर खुशी जताई।

सभ्या नेगी, दरबान सिंह नेगी की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद के एक छोटे से गांव से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने के लिए सभ्या ने कड़ी मेहनत की है। बतौर ऑलराउंडर इससे पहले भी सभ्या ने उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

 

फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभ्या नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, इस महीने निकलेंगी समूह-ग की 2200 से ज्यादा भर्तियां, कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…