हल्द्वानी- बार चुनाव नतीजे: 13 घंटे चली मतगणना, गोविंद बिष्ट बने अध्यक्ष, मोहन बिष्ट सचिव

Spread the love

ल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना शनिवार शाम से रविवार की तड़के तक चलती रही। 13 घंटे की काउंटिंग के बाद अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट और सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट विजेता घोषित किए गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे की देखरेख में रविवार सुबह पांच बजे तक 1082 मतों की गणना की गई। अध्यक्ष पद पर गोविंद बिष्ट ने निवर्तमान अध्यक्ष किशोर पंत को बड़े अंतर से पराजित किया। गोविंद पूर्व में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

सचिव पद पर मोहन सिंह ने विनीत परिहार, उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर ने जितेंद्र सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष पद पर बसंती बिष्ट ने निशा आर्या, संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी ने विपिन कुमार, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर बानू कबड़वाल ने मनीष गोयल, लेखाधिकारी पद पर गौरव सिंह बिष्ट ने आरपी पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर ने हरेंद्र पडियार को हराया।

कैलाश पाठक, मयंक प्रकाश, राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती, हिमानी सनवाल, सुनीता भट्ट सदस्य चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी, मनोज बिष्ट, विशाल शर्मा, सुनील कुमार, मोहित मैनाली, मोहित पांडे, शिवकुमार, मृदुल जोशी, बृजेश बिष्ट, डिंपल रावल, महेंद्र बुटौला आदि ने सहयोग किया।

किसे कितने मत मिले

 

  • अध्यक्ष – गोविंद बिष्ट (686), किशोर पंत (371)
  • सचिव – मोहन बिष्ट (558) – विनीत परिहार (344), कुंदन सिंह (108), सौरभ बिष्ट (48)
  • उपाध्यक्ष – ललित मेर (570), जितेंद्र सिंह(437)
  • महिला उपाध्यक्ष – बसंती बिष्ट (634), निशा आर्या (385)
  • कोषाध्यक्ष – गौरव कपूर (422), हरेंद्र पडियार (394), चंदन बोरा (227)
और पढ़े  देहरादून- गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, केंद्रीय एजेंसियों ने दून आकर की पूछताछ

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love