अपराध की कमाई से बनाई संपत्ति पर पुलिस का एक्शन, आलीशान मकान और दुकानें मिनटों में जमींदोज

झालावाड़ जिले के सुनेल और भवानीमंडी क्षेत्र में हार्डकोर और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका की बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि गैंगवार और हत्या के आरोपियों की 4 अवैध दुकानों, 2 आलीशान अवैध मकानों सहित अन्य अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

सरकारी जमीन पर बना रखे थे अवैध मकान और दुकानें
एसपी अमित कुमार ने बताया कि सुनेल थाना क्षेत्र के हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भेरूलाल पुत्र रोडुलाल गुर्जर निवासी सुनेल, हाल भवानीमंडी तथा पूर्व में चालानशुदा अपराधी बल्लू उर्फ रामलाल पुत्र रोडुलाल गुर्जर निवासी सुनेल, हाल भवानीमंडी ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से सुनेल-झालरापाटन मेन रोड पर अपने पुश्तैनी मकान के आगे सार्वजनिक निर्माण विभाग की बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर आलीशान मकान बना रखा था। इसके अलावा सुनेल-झालरापाटन मेन रोड पर ही सरकारी भूमि पर कब्जा कर अन्य अवैध निर्माण भी किए गए थे। वहीं हिस्ट्रीशीटर अर्जुन पुत्र किशन गुर्जर निवासी नवलपुरा मोहल्ला, सुनेल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की भूमि पर कब्जा कर चार अवैध दुकानों का निर्माण करा रखा था।

 

बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण
तीनों आरोपियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमणों को शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बुलडोजर कार्रवाई कर ध्वस्त किया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी एसई मुकेश मीणा, एक्सईएन दीपक, एईएन नवीन, जेईएन संजय, तहसीलदार अजहर बेग, पिड़ावा डिप्टी पूजा नागर, सीआई विष्णु सिंह, सीआई रमेश सिंह, सीआई रामपाल सहित पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

 

जिले में जारी है पुलिस का विशेष अभियान
झालावाड़ जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों की सूचनाएं संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है।

और पढ़े  इंडोनेशिया में कांपी धरती: रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता, कितना नुकसान, एनसीएस ने क्या बताया?
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…