पीएम मोदी- इंस्टाग्राम पर PM मोदी के फोलोअर्स 10 करोड़ के पार, ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार चली गई है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम फोलोअर्स की संख्या, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोलोअर्स की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं अन्य शीर्ष पांच वैश्विक नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है।

 

शीर्ष नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या से भी ज्यादा पीएम मोदी के फोलोअर्स

    • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर फोलोर्स की संख्या 4.3 करोड़ है। वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो के फोलोअर्स 1.5 करोड़ हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के फोलोअर्स 1.4 करोड़ हैं। वहीं तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान के 1.1 करोड़ फोलोअर्स हैं और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 64 लाख फोलोअर्स हैं। साफ हैं कि इन नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है।
    • भारतीय नेताओं की तुलना में भी पीएम मोदी बहुत आगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स 1.6 करोड़ हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 1.2 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
  • पीएम मोदी इस समय इस्राइल के दौरे पर हैं, जहां बुधवार को उन्होंने इस्राइली संसद को संबोधित किया। ऐसा करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले नेता हैं। इस्राइल ने पीएम मोदी को अपनी संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल देकर सम्मानित किया।
  • पीएम मोदी को उनके इस्राइली संसद में उनके भाषण के दौरान सभी सांसदों ने खड़े होकर सम्मान दिया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि इस्राइल का भारत में बहुत सम्मान है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हजारों साल पुराने हैं। इस दौरान इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को एशियाई शेर कहकर संबोधित किया।
और पढ़े  ईरान-अमेरिका टकराव बढ़ने की आशंका,82वीं एयरबोर्न डिवीजन, दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका की जीत में भूमिका

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सर्वोच्च अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी बात कही है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को दीमक की तरह…


    Spread the love