उत्तराखंड: रजत जयंती उत्सव पर PM मोदी देंगे करोड़ों की सौगात, समारोह की तैयारियां जोरों पर

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की सौगात देंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। नियोजन विभाग के माध्यम से धरातल पर उतरने वाली योजनाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

 

देहरादून के एफआरआई मैदान में राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियां जोरों पर है। नौ नवंबर मनाए जाने वाले रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को नया तोहफा दे सकते हैं। वहीं 10 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने की बात कही जा रही है। इसके लिए नियोजन विभाग विभिन्न विभागों की उन योजनाओं की समीक्षा कर रहा है। जिनका लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे।

 

सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का कहना है कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए नियोजन विभाग तैयारी में जुटा है।

और पढ़े  चमोली: बेणी-भुली योजना से समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने पीपलकोटी में की घोषणा
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…