PM Modi: शरद पवार की सेहत में सुधार, PM मोदी और राजनाथ सिंह ने फोन कर जाना हालचाल

हाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की सेहत में अब पहले से सुधार आया है। सोमवार को उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और सभी वाइटल पैरामीटर सामान्य हैं। ऐसे में आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार से फोन पर बात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनका हालचाल जाना।

बता दें कि शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक्स देने की योजना बनाई है, जो अगले चार दिन जारी रहेगी। उन्हें फिलहाल आराम करने और किसी से मिलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि पवार का सीटी स्कैन किया गया, जिसमें छाती में संक्रमण पाया गया। उनका हृदय और ऑक्सीजन स्तर सामान्य हैं। हालांकि, सांस लेने की दर थोड़ी बढ़ी हुई है। उनका इलाज सामान्य वार्ड में किया जा रहा है और उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है।

 

 

और पढ़े  ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…